मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने विभिन्न सेक्टरों में जनसंवाद कर सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Tags:
विधायक पंकज सिंह

Mediawali news, Noida
माननीय विधायक नोएडा एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज सिंह ने आज सेक्टर 100, आम्रपाली सफायर-2 (सेक्टर 45), मन की बात कार्यक्रम (सेक्टर 29), एफ ब्लॉक कम्युनिटी सेंटर (सेक्टर 22), गरिमा विहार (सेक्टर 35), आम्रपाली प्लेटिनम (सेक्टर 119) तथा एल्डिको आमंत्रण (सेक्टर 119) में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में सहभागिता कर स्थानीय निवासियों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जनसंवाद के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, सीवर, जल निकासी, पार्कों के रखरखाव, स्वच्छता तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याएं विधायक श्री पंकज सिंह के समक्ष रखीं। सेक्टर 35 के निवासियों ने विशेष रूप से क्षेत्र के नाले को ढकने की मांग रखते हुए जनसुरक्षा एवं स्वच्छता की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया।

लोगों ने कई जगह नए खुले शराब की दुकानों पर भी आपत्ति जताई, निवासियों की शिकायत थी कुछ दुकानें नियमों के विपरीत संचालित हो रहे है। जिस पर विधायक पंकज सिंह ने अधिकारियों से ऐसे दुकानों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

श्री पंकज सिंह ने संबंधित विभागों एवं नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु तत्काल कार्यवाही प्रारंभ की जाए तथा प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। श्री पंकज सिंह ने आश्वस्त किया कि नोएडा के नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और जनता के साथ संवाद का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।

कार्यक्रमों में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष – प्रमोद अवाना, अजीत सिंह, ज्ञानेंद्र अवाना, संदीप मित्तल, आनंद कुमार, मदन शर्मा, महेश अवाना,विनोद शर्मा, सुशील शर्मा, करतार चौहान, नीरज चौधरी, प्रदीप चौहान, दीनबंधु कुमार, रामकिशन यादव, आदित्य वशिष्ठ, अभिषेक श्रीवास्तव,गौरव सिंह, सारिका गुप्ता, डी.के.त्यागी, पंकज झा, गोपाल गौड, नमिता चौबे, अनुज शर्मा, रवि यादव , शिव मोहन, भगत भाटी, अरुण बैसोया, सहित  बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी,एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios