मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...
NCR

कंपनी डायरेक्टर से एओए अध्यक्ष ने मांगी रंगदारी, नहीं देने पर 5 करोड़ का सामान हड़पने का आरोप

Tags:

Mediawali news, noida

सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में केबल, इंटरनेट और इंटरकॉम सर्विस देने वाली कंपनी के डायरेक्टर ने एओए अध्यक्ष और पदाधिकारियों पर हर महीने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और करोड़ों रुपये का सामान कब्जाने का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-20 थाना पुलिस अध्यक्ष समेत दो नामजद और पांच से छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले में पुलिस ने जांच की घटना फर्जी निकली है।

सेक्टर-56 निवासी कर्मवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मैसर्स चौधरी डिजी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर हैं। उनकी कंपनी साल 2014 से नोएडा में केबल, इंटरनेट और इंटरकॉम सर्विस दे रही है। कंपनी को सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में भी सर्विस देने का काम मिला हुआ था। आरोप है कि सोसायटी के एओए अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज और बंटी यादव उनसे मिलने सेक्टर-20 स्थित ऑफिस पहुंचे। दोनों पर कहा कि अगर सोसायटी में काम करना है तो हर महीने एक लाख रुपये देने होंगे।

कर्मवीर सिंह का आरोप है कि जब उन्होंने रंगदारी देने से इनकार किया तो उन्हें सोसायटी में काम नहीं करने और जान से मारने की धमकी दी गई। डायरेक्टर का यही भी आरोप है कि इसी साल सात फरवरी को कंपनी के कर्मचारी गौतम और अनय काम करने के लिए सोसायटी पहुंचे थे। उसी दौरान एओए अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज, बंटी यादव और पांच से छह अन्य लोग ऑफिस पहुंच गए। वहां कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। कर्मचारियों को हथियार दिखाकर डराया गया और ऑफिस से जरूरी उपकरण उठा लिए गए। दोनों कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। पीड़ित का दावा है कि सोसायटी में उनकी कंपनी के करीब 4 से 5 करोड़ रुपये कीमत के उपकरण और नेटवर्किंग सामान रखा था। आरोप है कि आरोपियों ने काफी सामान जबरन कब्जे में ले लिया और बाकी सामान भी नहीं लौटाया।

पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस, तो गए कोर्ट

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने पहले सेक्टर-20 थाना पुलिस और बाद में पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के निर्देश पर अब सेक्टर-20 थाना पुलिस ने प्रवीण भारद्वाज, बंटी यादव और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से जुड़े दस्तावेज और एग्रीमेंट भी खंगाले जा रहे हैं।

केपटाउन सोसायटी एओए अध्यक्ष ने कहा, झूठा केस 

सेक्टर 74 केपटाउन सोसायटी प्रवीण भारद्वाज एओए अध्यक्ष पुलिस की जांच रिपोर्ट माननीय न्यायालय में जमा की गई है। सभी शिकायत झूठी हैं। आपसी विवाद को रंगदारी और अन्य मामला बताकर झूठा केस दर्ज कराया गया है। थाना सेक्टर 113 एवं थाना सेक्टर 20 थाना पुलिस जांच की हैं, पुलिस को भी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा सामान ले जाने के बारे में जानकारी मिली है। रंगदारी और सामान हड़पने का आरोप झूठ है। प्रवीण भारद्वाज, केपटाउन सोसायटी एओए अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios