मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...
NCR

चैत्र नवरात्रि से पहले एक्शन में खाद्य विभाग, 5 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच को भेज

शुद्ध खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी

Mediawali news, Noida

 शुद्ध खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी

आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर रहे हैं, ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि सेक्टर-40 स्थित किचेन फ्रेश ग्रोसरी स्टोर से साबूदाना, सेक्टर-41 के केसी जनरल स्टोर से व्रत के लड्डू, सेक्टर-121 स्थित गुलदाना स्वीट्स से नमकीन और गढ़ी चौखंडी की वीआईपी आटा चक्की से कुट्टू के आटे के नमूने लिए गए। इसके अलावा सेक्टर-22 स्थित शिव स्टोर से भी कुट्टू आटे का सैंपल लिया गया। कुल 5 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

 दुकानदारों को सख्त निर्देश

खाद्य विभाग ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे केवल लाइसेंसी और पंजीकृत सप्लायर से ही खाद्य सामग्री खरीदें। साथ ही हर खरीद का बिल रखना अनिवार्य बताया गया है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि खाद्य पदार्थों की निर्माण तिथि, बैच नंबर और गुणवत्ता की जांच के बाद ही ग्राहकों को बिक्री की जाए।

 विभाग ने साफ किया है कि त्योहारों के दौरान मिलावट या खराब गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में भी इसी तरह जांच अभियान जारी रहेगा, ताकि लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios