मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

प्यार, धोखा और कत्ल: लिव-इन पार्टनर ने क्राइम सीरीज से सीखा हत्या का तरीका, पहले पेट्रोल डाला फिर सिलिंडर से उड़ाया घर

दिल्ली के गांधी विहार इलाके में यूपीएससी की तैयारी कर रहे रामकेश मीणा (32) की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जो घटना पहले आग लगने का मामला लग रही थी, वह असल में एक सोची-समझी हत्या थी। इस चौंकाने वाली घटना को अंजाम दिया गया था मृतक की लिव-इन पार्टनर अमृता चौहान (21) ने, जिसने अपने पूर्व प्रेमी सुमित कश्यप (27) और उसके साथी संदीप कुमार (29) के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच में कई चौंकाने वाले राज सामने आए हैं।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अमृता फोरेंसिक साइंस की छात्रा है और हाल के दिनों में वह अपराध पर आधारित क्राइम सीरीज देखा करती थी। उसी से प्रेरणा लेकर उसने अपने पार्टनर रामकेश को मारने की योजना बनाई। अमृता ने अपने पूर्व प्रेमी सुमित से दोबारा संपर्क किया और उसे साजिश में शामिल कर लिया।

5 अक्टूबर की रात तीनों ने मिलकर रामकेश की हत्या की योजना को अंजाम दिया। पहले उन्होंने कमरे में पेट्रोल डालकर आग लगाई, ताकि यह घटना दुर्घटना लगे। इसके बाद गैस सिलिंडर से धमाका कर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। लेकिन मौके पर मिले सबूतों और फोरेंसिक रिपोर्ट ने पुलिस को शक में डाल दिया। जब जांच गहराई से की गई तो सच्चाई सामने आ गई कि यह आग नहीं बल्कि एक योजनाबद्ध हत्या थी।

सहमति संबंध से शुरू हुआ रिश्ता, खत्म हुआ कत्ल पर रामकेश और अमृता पिछले कई महीनों से गांधी विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन दोनों के बीच झगड़े बढ़ने लगे थे। इसी दौरान अमृता ने अपने पुराने प्रेमी से संपर्क किया और मिलकर रामकेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस का कहना है कि अब तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या के पीछे वास्तविक कारण प्रेम, बदला या पैसा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios