मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

PM मोदी G20 समिट के लिए साउथ अफ्रीका रवाना

 

 

मोदी तीन दिन की यात्रा पर जोहान्सबर्ग पहुंचेगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तीन दिन की साउथ अफ्रीका यात्रा के लिए रवाना हुए। वे जोहान्सबर्ग में होने वाले G20 देशों के 20वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी 21 से 23 नवंबर तक साउथ अफ्रीका में रहेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री तीन मुख्य सेशंस को संबोधित करेंगे और कई वैश्विक नेताओं से द्विपक्षीय मीटिंग भी करेंगे।
इसके साथ ही वे IBSA (India-Brazil-South Africa) देशों की विशेष बैठक में भी शामिल होंगे। यह मोदी की दक्षिण अफ्रीका की चौथी आधिकारिक यात्रा है।


 “यह G20 समिट खास है”— रवाना होने से पहले मोदी का बयान

प्रस्थान से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि यह यात्रा दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर हो रही है।
मोदी ने कहा कि—

  • यह अफ्रीका में आयोजित होने वाला पहला G20 समिट है।

  • भारत की 2023 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकन यूनियन G20 का सदस्य बना था।

  • इस वर्ष की थीम ‘एकजुटता, समानता और स्थिरता’ है।

  • वे समिट में भारत के सिद्धांत ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ — एक परिवार, एक भविष्य को दोहराएंगे।

मोदी इस दौरान दक्षिण अफ्रीका में रह रहे भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे।


 ट्रम्प G20 समिट में शामिल नहीं होंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने G20 समिट में ना आने का फैसला किया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका पर मानवाधिकार उल्लंघन और श्वेत किसानों पर अत्याचार का आरोप लगाया था।
हालाँकि समिट शुरू होने से 24 घंटे पहले उन्होंने अपना फैसला बदलकर अमेरिका की ओर से एक प्रतिनिधि भेजने की घोषणा की है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के अनुसार—

  • ट्रम्प की जगह कार्यवाहक राजदूत मार्क डी. डिलार्ड को भेजा जाएगा।

  • वे सिर्फ लास्ट सेशन में शामिल होंगे।

साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा ने पुष्टि की कि उन्हें अमेरिका की ओर से ट्रम्प के निर्णय बदलने का नोटिस मिला है।


भारत में साउथ अफ्रीका के हाई कमिश्नर अनिल सूकलाल ने कहा—
“G20 अब इतना बड़ा प्लेटफॉर्म है कि एक देश के न आने से इस मंच की प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios