लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत

Share your love

20 घायल, कई वाहन जलकर खाक।

7 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग पर काबू पाया गया।

स्पेशल सेल और एनएसजी की टीमें जांच में जुटीं।

दिल्ली में हाई अलर्ट जारी, सभी मेट्रो और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई।

राजधानी दिल्ली के लाल किले के मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में हुए विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी दुकानों और घरों से बाहर निकल आए। धमाके की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। वहीं आसपास खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लग गई थी। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और घटनास्थल को सील कर दिया गया है।

विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि धमाका कार के अंदर रखे किसी विस्फोटक पदार्थ के कारण हुआ। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गेट नंबर 1 और 4 को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। हालांकि मेट्रो की ट्रेनें अन्य गेटों से सामान्य रूप से चल रही हैं। अचानक जोरदार धमाका हुआ। ऐसा लगा जैसे पूरा इलाका हिल गया हो। धुएं का बड़ा गुबार उठा और कुछ ही सेकंड में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई धमाके के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी घायलों को तुरंत अस्पताल ले गए।

दिल्ली में हाई अलर्ट, सभी सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई। दिल्ली पुलिस ने इस धमाके के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, मॉल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने कहा कि जांच के लिए विशेष दल गठित कर दिया गया है। घायलों को नजदीकी एलएनजेपी अस्पताल और अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत नाजुक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us