मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

ग्रीन ग्राम चौपाल में पहुंचे डीपीआरओ, सुनी शिकायतें

Tags: , ,

Kanpur News
विकास खंड बिधनू की ग्राम पंचायत भारू में शुक्रवार को ‘ग्रीन ग्राम चौपाल’ का आयोजन किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) मनोज कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने डीपीआरओ के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं। इनमें मुख्य रूप से जल जीवन मिशन, पेंशन और अन्य विकास कार्यों से संबंधित शिकायतें शामिल थीं।

डीपीआरओ मनोज कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को पंचायत सचिवालय जाकर सीधे सचिव से मिलने की सलाह दी, ताकि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो सके। प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ चौपाल में सामाजिक परंपराओं और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी दिया गया। डीपीआरओ मनोज कुमार ने गर्भवती महिला वंदना की गोद भराई की रस्म पूरी की। साथ ही, छह माह के बालक रोहन का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी सुपरवाइजर अनामिका भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीपीआरओ मनोज कुमार का ग्राम प्रधान शेखर सिंह राणा ने भगवान की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र निगम ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शेखर सिंह राणा, एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र निगम, सचिव शैलेंद्र कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुएं, सीएचओ और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios