गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: फ्रिज का कंप्रेशर फटने से लगी आग, दम घुटने से बच्चे की मौत

Share your love

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में बीती रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के तुलसी निकेतन चौकी के पीछे बने एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। हादसा आधी रात करीब 2:25 बजे हुआ, जब लोग गहरी नींद में थे। बताया जा रहा है कि फ्लैट में रखे फ्रिज का कंप्रेशर फटने से आग लगी, जिसके बाद देखते ही देखते लपटों ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि जब आस-पास के लोगों ने फ्लैट से उठता धुआं और आग की लपटें देखीं, तो तुरंत पुलिस और फायर सर्विस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची आग बुझाना की टीम ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नज़ारा भयावह था। फ्रिज पूरी तरह से जल चुका था और कमरे में घना धुआं फैला हुआ था।

घर में सो रहीं महिला परवीन उर्फ पिंकी (30) और उनकी छह साल की बेटी साइना परवीन बेहोश पड़ी मिलीं। दमकलकर्मियों ने दोनों को तुरंत बाहर निकालकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान मासूम साइना ने दम तोड़ दिया, जबकि मां परवीन की हालत अभी गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। पड़ोसियों के मुताबिक, यह परिवार बुलंदशहर का रहने वाला है। परवीन के पति जाकिर ऑटो रिक्शा चालक हैं और दो दिन पहले ही वे इस फ्लैट में किराए पर रहने आए थे। सीएफओ राहुल पाल ने पुष्टि की है कि आग फ्रिज का कंप्रेशर फटने से लगी थी। टीम ने आग पर काबू पाने के बाद कूलिंग का काम भी किया इस हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात अगर समय पर सूचना न दी जाती, तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फ्लैट से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।

Anjali Priya
Anjali Priya
Articles: 59

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us