मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-2 हुआ पुनः उद्घाटित: यात्रियों के लिए नई सुविधाओं के साथ शुरू

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 26 अक्टूबर से टर्मिनल 2 (T2) फिर से यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। पिछले अप्रैल में सुधार के लिए बंद होने के बाद, अब यह टर्मिनल एयर इंडिया और इंडिगो की लगभग 120 घरेलू उड़ानों का संचालन करेगा। अब अपनी घरेलू उड़ानों जिनका फ्लाइट नंबर 1XXX से शुरू होता है, उन्हें T2 से संचालित करेगा। सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और एयर इंडिया एक्सप्रेस की घरेलू उड़ानें T3 और T1 से जारी रहेंगी। यात्री अब खुद अपना सामान चेक-इन कर सकते हैं। विमानों की आवाजाही को कुशल बनाने के लिए सुधार किए गए हैं। अपनी उड़ान की जानकारी एयरलाइन की वेबसाइट, ऐप या हेल्पलाइन पर जाकर जांच लें।

यह IGI हवाई अड्डे के स्थिरता लक्ष्यों के अनुरूप है। बस मार्गों और मेट्रो लाइनों तक बेहतर पहुंच से यात्रियों की आवाजाही आसान होगी, साथ ही कार्बन उत्सर्जन और ट्रैफिक जाम भी कम होंगे। इस टर्मिनल में कुछ खास नई चीजें भी जोड़ी गई हैं। इनमें छह नए पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज शामिल हैं, जिनमें ऑटोमेटेड डॉकिंग टेक्नोलॉजी है। यह भारत में पहली बार है। दक्षिण कोरिया से खरीदे गए ये ब्रिज विमानों को तेजी से और बेहतर तरीके से संभालने में मदद करेंगे, जिससे विमानों के टर्नअराउंड टाइम में कमी आएगी और परिचालन दक्षता बढ़ेगी। हर ब्रिज में व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के लिए ऊंचे रैंप, सुरक्षा के लिए साइड-कवरिंग कुशन और ऑपरेटर की सुरक्षा के लिए स्विंग दरवाजे हैं। यह सब सुविधा और आधुनिकता का मेल है। टर्मिनल में बदलाव के कारण कनेक्टिंग फ्लाइट्स के लिए अतिरिक्त समय रखें | 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios