फेडरेशन आरडब्लूए सेक्टर 34 ने पूरे उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Tags: योग दिवसMediawali news, Noida
रविवार को गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी फेडरेशन ऑफ़ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 द्वारा पतंजलि योग समिति भारतीय योग संस्थान, महिला पतंजलि,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एव मालाबार गोल्ड के सहयोग से सामुदायिक केंद्र सेक्टर 34 में 12 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया। सेक्टर निवासी महिलाएं,बड़े बुजुर्ग और छोटे-छोटे बच्चे सुबह 5.30 बजे सामुदायिक केंद्र सेक्टर 34 में पहुंच गए। आज के दिन योग करने के लिए सबका जोश देखते ही बनता था।योग नृत्य और योग गीत कार्यक्रम का विशेष आकर्षण का केंद्र रहे ।
आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस बार की योग थीम स्वस्थ आयु के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing) पर कार्य करने के लिए उपस्थित निवासियों से अपील की उन्होंने योग शिक्षक कर्नल मनोज पांडेय,हेमा नाकरा, गीता गुप्ता का धन्यवाद करते हुए उपस्थित सभी निवासियों को अपने उत्तम स्वास्थ्य के लिए अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय निकाल कर योग करने की आदत बनाने हेतु प्रेरित किया । इस दौरान फेडरेशन आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेंद्र शर्मा राजेश कुमार राय कुलदीप मुंशी कर्नल मनोज पांडेय जगत सिंह देवेंद्र कुमार प्रदीप सिंह एस के सिंघल संजीव महतो के साथ 250 से अधिक निवासियों ने योग दिवस पर एक साथ योग किया।