स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल शादी: संगीत में पलाश ने गाया ‘गुलाबी आंखें’, सांगली में आज लेंगे सात फेरे

स्मृति मंधाना आज बनेंगी दुल्हन, सांगली में शाही शादी की तैयारी पूरी

Share your love

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना और सिंगर–म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल आज यानी 23 नवंबर 2025 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली इस शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हल्दी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। इनकी शादी में बॉलीवुड, इंडियन क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और कई नामचीन राजनेता शामिल होने की उम्मीद है। शादी समारोह में लगभग 140 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। 

संगीत में पलाश की स्पेशल परफॉर्मेंस, गुलाबी आंखें गाकर जीता दिल

संगीत सेरेमनी की सबसे खास बात रही पलाश मुच्छल की रोमांटिक परफॉर्मेंस।
उन्होंने स्मृति के लिए मंच पर गुलाबी आंखें जो तेरी देखी…’ गाकर माहौल को भावुक और रोमांटिक बना दिया।
वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, और फैंस इस कपल की केमिस्ट्री पर दिल जीत बैठे हैं।

पलाश की बहन और मशहूर गायिका पलक मुच्छल ने भी कार्यक्रम में अपनी परफॉर्मेंस से समां बांधा।

लव स्टोरी: इवेंट में हुई मुलाकात, 5 साल की डेटिंग के बाद शादी

दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी रोमांस से कम नहीं है।
स्मृति और पलाश की पहली मुलाकात एक इवेंट में हुई थी, जहां पलाश ने अपना एक म्यूजिक ट्रैक गाया था।
उसी दिन से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और फिर यह रिश्ता धीरे–धीरे प्यार में बदल गया।

  • उन्होंने लगभग 5 साल तक अपनी रिलेशनशिप को निजी रखा।

  • 2024 में स्मृति ने पब्लिकली अपने रिश्ते का खुलासा किया।

  • शादी से कुछ दिन पहले पलाश ने स्टेडियम में घुटनों पर बैठकर स्मृति को रोमांटिक अंदाज़ में प्रपोज किया।

  • पलक मुच्छल को पलाश पहले ही बता चुके थे कि वह स्मृति को प्रपोज करने वाले हैं।

उम्र में सिर्फ 1 साल 3 महीने का अंतर

पलाश मुच्छल का जन्म 22 मई 1995 को हुआ, जबकि स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को।
दोनों की उम्र में मात्र 1 साल 3 महीने का अंतर है—फैंस इसे “परफेक्ट मैच” बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us