स्मृति मंधाना का बड़ा बयान: “क्रिकेट से ज्यादा कुछ भी पसंद नहीं… भारतीय जर्सी पहनते ही सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं”

Share your love
कार्यक्रम में शादी टूटने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखीं उपकप्तान

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना पलाश मुछाल से शादी टूटने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। वह कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ एक कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहां उन्होंने भारतीय जर्सी की अहमियत और क्रिकेट के प्रति अपने जुनून पर खुलकर बात की।

“भारतीय जर्सी पहनने से बढ़ती है जिम्मेदारी, हटती हैं परेशानियां”

मंदिरा बेदी से बातचीत में मंधाना ने कहा—
मैं क्रिकेट के अलावा किसी और चीज़ से ज्यादा प्यार नहीं करती। भारतीय जर्सी पहनते ही सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं, क्योंकि इसके साथ करोड़ों लोगों की उम्मीदों की जिम्मेदारी जुड़ी होती है।

उन्होंने बताया कि मैदान पर उतरते ही उनका पूरा ध्यान सिर्फ टीम और देश के लिए प्रदर्शन पर होता है।

ड्रेसिंग रूम विवाद पर बोलीं— ‘मतभेद नहीं, सिर्फ मैच जीतने की चर्चा होती है’

मंदिरा बेदी ने पूछा कि क्या टीम में निर्णयों को लेकर असहमति होती है?
इस पर मंधाना ने कहा—
टीम में कोई बड़ा मसला नहीं होता क्योंकि सभी का लक्ष्य देश को जीत दिलाना है। राय अलग-अलग हो सकती है, लेकिन वह बहस नहीं होती। बस प्लेइंग-11 और रणनीति पर चर्चा होती है।”

हरमनप्रीत के साथ रिश्ते पर भी खुलकर बोलीं मंधाना

मंधाना ने बताया कि उनके और हरमनप्रीत के बीच पेशेवर समझ काफी मजबूत है।
उन्होंने हँसते हुए कहा —
कई बार मैं हरमन के पास गई हूं और कहा है कि हमें ऐसा करना चाहिए। और कई बार हम दोनों एक-दूसरे को ‘ना’ भी कह देते हैं। हमारे बीच इतना भरोसा है कि इससे कोई मुद्दा नहीं बनता।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us