कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर बेटे का जन्म, बॉलीवुड से बधाइयों की बरसात
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर खुशियां आ गई हैं। दोनों ने 7 नवंबर 2025 को अपने पहले बच्चे, एक बेटे का स्वागत किया। इस खबर से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई।
कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमारा नन्हा खुशी का तोहफा आ गया है। बहुत सारा प्यार और आभार के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं।” बच्चे का जन्म मुंबई के सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल, गिरगांव में हुआ। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, मां और बेटा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।
विक्की के भाई सनी कौशल ने भी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “मैं चाचा बन गया।” इसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लग गई। करीना कपूर ने लिखा, “कैट, ब्वॉय मम्मा क्लब में स्वागत है।” प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “बहुत खुश हूँ! बधाई हो।” आयुष्मान खुराना ने लिखा, “सबसे अच्छी खबर ।” दीया मिर्जा ने कहा, “आप दोनों के लिए बहुत खुश हूँ, जिंदगी का सबसे सुंदर समय शुरू हुआ है।”
कैटरीना और विक्की ने 23 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी और लिखा था कि वे अपने जीवन का नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। 42 साल की उम्र में मां बनीं कैटरीना ने यह साबित किया कि मां बनने की कोई उम्र नहीं होती। फैंस और बॉलीवुड सितारे दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके बेटे के जन्म की खबर छाई हुई है।