धर्मेंद्र हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, अब घर पर इलाज जारी: डॉक्टर बोले “एकदम स्थिर हैं”

Share your love

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra), जिनकी उम्र अब 89 वर्ष है, को हाल ही में सांस लेने में तकलीफ़ के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अच्छी खबर आई है कि धर्मेंद्र जी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, और वे अब घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में आराम कर रहे हैं। धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। शुरुआती खबरों में कहा गया था कि यह सिर्फ एक रूटीन चेकअप था, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। “धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई। परिवार ने फैसला किया है कि उनका इलाज अब घर पर ही जारी रहेगा। वे स्थिर हैं और पूरी तरह संतुष्ट होकर अस्पताल से निकले हैं।”

एक फैन ने भी मीडिया से बातचीत में बताया कि धर्मेंद्र जी ने कभी मुश्किल वक्त में उसकी मदद की थी, “वो सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, असल ज़िंदगी में भी हीरो हैं।”

धर्मेंद्र की झूठी मौत की खबर पर अशोक पंडित की नाराज़गी

वहीं, फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उन लोगों की आलोचना की जो सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की मृत्यु की झूठी ख़बरें फैला रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाहें फैलाना ग़लत और असंवेदनशील है और मीडिया को ऐसी हरकतों से बचना चाहिए। फिलहाल, धर्मेंद्र जी पूरी तरह स्थिर हैं और उनके परिवार ने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया है।

navya seth
navya seth
Articles: 306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us