मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

IMS Noida में समर स्कूल में छात्रों ने सीखी जनरेटिव एआई, एथिकल हैकिंग, रोबोटिक्स एवं वेब डेवलपमेंट की तकनीक

Tags:
IMS Noida में समर स्कूल में छात्रों ने सीखी जनरेटिव एआई

Mediawali news, Noida

IMS Noida सेक्टर 62 स्थित आईएमएस नोएडा में आयोजित समर स्कूल के दौरान विद्यार्थियों ने आईटी मॉड्यूल की जानकारी दी गयी। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से जनरेटिव एआई, एथिकल हैकिंग, रोबोटिक्स एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स तथा वेब डेवलपमेंट जैसी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

आईएमएस नोएडा की डीन (सीआरसी एवं मैनेजमेंट) डॉ. वर्तिका चतुर्वेदी ने कहा कि बुधवार को समर स्कूल के दौरान प्रशिक्षकों ने छात्रों को जनरेटिव एआई के विभिन्न अनुप्रयोगों, कंटेंट निर्माण, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार उपयोग के बारे में जानकारी दी। वहीं एथिकल हैकिंग सत्र में साइबर सुरक्षा के मूल सिद्धांतों, नेटवर्क सुरक्षा, डिजिटल खतरों की पहचान तथा डेटा सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।

वहीं आज के कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि समर स्कूल के तीसरे दिन विद्यार्थियों को आईटी मॉड्यूल की जानकारी दी गयी। बुधवार को छात्रों ने सेंसर आधारित परियोजनाओं, स्मार्ट डिवाइसों और स्वचालित प्रणालियों के निर्माण की प्रक्रिया को समझा। इसके साथ ही वेब डेवलपमेंट प्रशिक्षण में वेबसाइट डिजाइनिंग, फ्रंट-एंड डेवलपमेंट, यूजर इंटरफेस तथा आधुनिक वेब तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट्स और गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी रचनात्मकता और तकनीकी समझ का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षकों ने छात्रों को उद्योग जगत में इन तकनीकों की बढ़ती मांग और उनके करियर अवसरों के बारे में भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios