Mediawali news, Noida
नोएडा। आईएमएस नोएडा एवं आईएमएस-डिज़ाइन एंड इनोवेशन एकेडमी ने एमडीआरए बेस्ट प्रोफेशनल कॉलेज सर्वे 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में प्रतिष्ठित रैंक हासिल किया। मार्केटिंग एंड डेवलपमेंट रिसर्च एसोसिएट्स (एमडीआरए) ने जनवरी महीने में सर्वे कराया जिसका परिणाम 8 जुलाई 2026 के अंक में प्रकाशित किया गया। आईएमएस को यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रम और नवाचार से प्रेरित दृष्टिकोण के लिए मिला।
आईएमएस नोएडा को यह उपलब्धि भारत के सर्वश्रेष्ठ प्राइवेट लॉ कॉलेजों की सूची में 12वां स्थान प्राप्त हुआ। आईएमएस-डिज़ाइन एंड इनोवेशन अकादमी को देश के निजी फैशन डिजाइन कॉलेजों में 8वीं रैंक प्राप्त हुई। संस्थान के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन को निजी मास कम्युनिकेशन कॉलेजों में 16वां स्थान मिला। वहीं बीसीए पाठ्यक्रम को 21वीं रैंक प्राप्त हुई, एवं निजी बीबीए कॉलेजों की श्रेणी में देशभर में 24वां स्थान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर आईएमएस नोएडा के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह उपलब्धि हमारे शिक्षकों, विद्यार्थियों और प्रशासनिक टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य का परिणाम है। आईएमएस सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावसायिक उत्कृष्टता और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। एमडीआरए सर्वे 2026 में प्राप्त ये प्रतिष्ठित रैंकिंग हमारे इस विश्वास को और मजबूत करती हैं कि हम शिक्षा के क्षेत्र में सही दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। विशेष रूप से आईएमएस-डिज़ाइन एंड इनोवेशन एकेडमी का टॉप गेनर संस्थानों में शामिल होना तथा मोस्ट इम्प्रूव्ड फैशन डिजाइन कॉलेजों की श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त करना हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। इन उपलब्धियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर आईएमएस नोएडा की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, उद्योग जगत से मजबूत सहभागिता और विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को स्थापित किया है।