यूपी आईपीएल खिलाड़ी पर महिला क्रिकेटर के गंभीर आरोप

Share your love
लखनऊ मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों से भी की शिकायत

उत्तर प्रदेश टीम की महिला क्रिकेटर ने शादी का झांसा देकर यूपी आईपीएल टीम के एक खिलाड़ी पर होटल में दुष्कर्म करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़िता नोएडा एक्सप्रेसवे थाना पुलिस से मामले में शिकायत कर चुकी है। पीड़िता मामले को लेकर बुधवार को लखनऊ मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों से मिली। वहीं आइपीएल खिलाड़ी कुछ दिन पहले बाराबंकी एक थाने में महिला क्रिकेटर के खिलाफ धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया है। अब इस मामले में कई लोगों ने एक्स पर पीड़िता की शिकायत पोस्ट कर महिला

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता, शादी का वादा कर शारीरिक शोषण का आरोप

बता दें कि पीड़िता हैदराबाद की मूल निवासी है। वह उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हैं। नोएडा सेक्टर 126 के एक पीजी में रहती हैं। मई 2025 में सोशल मीडिया से पीड़िता एक आइपीएल खिलाड़ी के संपर्क में आईं थीं। आरोप है कि आइपीएल खिलाडी ने पहले दोस्ती की। फिर शादी करने का वादा किया। पीड़िता का दावा है कि दोनों जून 2025 से प्रेम संबंध में हैं। आरोप है कि 29 जुलाई को सेक्टर 135 के होटल में मिलने के लिए बुलाया।

शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। शादी करने के बारे में पूछा तो आरोपी ने मारपीट कर वहां से भगा दिया। वहीं 30 जुलाई को पीड़िता ने एक विडियो बनाया और खिलाड़ी पर आरोप लगाते हुए एक्सप्रेसवे थाने शिकायत कर चुकी हैं। पीड़िता लखनऊ पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने के बाद यह मामला तुल पकड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us