थार से बीच सड़क पर किया स्टंट, 360 डिग्री सड़क पर घुमाया

Share your love
वीडियो सोशल पर वायरल, होने पर ट्रैफिक पुलिस ने काटा 57 हजार रुपये का चालान

नोएडा में फिर से बीच सड़क पर थार कार से स्टंट कर विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें तीन थार कार दिखाई दे रही हैं। एक कार खड़ी है। वहीं दो थार सड़क पर ही 360 डिग्री घुमाकर स्टंट कर दशहत फैलाने की कोशिश की। मौक पर खड़े एक व्यक्ति ने विडियो बनाकर ने एक्स पर पोस्ट कर ट्रैफिक डीसीपी और नोएडा पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। यह विडियो सेक्टर 128 की व्यस्त सड़क का होना बताया जा रहा है। पुलिस ने एक कार का चालान करने की कार्रवाई की है, जबकि दो थार कार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

बुधवार दोपहर सोशल मीडिया पर एक 22 सेकंड का विडियो में वायरल हुआ। जिसमें तीन काले रंग की थार दिखाई देती हैं। एक के पास दो-तीन युवक खड़े हैं, जबकि अन्य दो थार कार के चालक सड़क पर स्टंट कर रही हैं। एक चालक कार को सड़क पर ही 360 डिग्री गोल-गोल घुमाता हुआ नजर आ रहा है। कार चालक एकाएक रफ्तार बढ़ाकर फर्राटा भी भरते नजर आते हैं। एक कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति भी बचता है।

फिर भी चालक बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं कार के पास खड़े युवक कार चालकों को स्टंट करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। स्टंट होता देखा खुद भी खुश हो रहे हैं। कार से स्टंट करने के दौरान थोड़ी दूरी पर खड़ा बाइक सवार व्यक्ति विडियो बना रहा है। यही विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक डीसीपी प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि विडियो को संज्ञान में लेकर एक कार का 57,500 रुपये का चालान कर दिया गया है, जबकि अन्य दो कारों की जानकारी सीसीटीवी फुुटेज खंगाल कर की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us