मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

तेरी वीडियो बन गई बेटे’: दो भाईयों में विवाद… हाथ में डंडे और दिनदहाड़े फायरिंग पर फायरिंग; इलाके में दहशत!!

नोएडा के सोरखा गांव में बुधवार दोपहर जमीनी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। जहां मारपीट और कई राउंड हवाई फायरिंग हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हो गया है।

सोरखा गांव में जमीन के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई और शाम को एक पक्ष ने तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोली लगने से कोई घायल नहीं हुआ है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जमीन विवाद में बढ़ा तनाव

पुलिस के मुताबिक सोरखा गांव में रहने वाले कृपाल सिंह और सुरेंद्र सिंह सगे भाई हैं। गांव में जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच बृहस्पतिवार को कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। इसके बाद सुरेंद्र सिंह के तीन बेटों ने मिलकर कृपाल सिंह की पिटाई कर दी। उनको काफी चोट आई है।

अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। इस विवाद के बाद दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में तीन युवक और एक महिला दिखाई दे रही है। दो युवकों के हाथ में डंडे और एक युवक के हाथ में तमंचा है। साथ ही वह हवाई फायरिंग भी करता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं बाकी दो युवक डंडे लेकर आगे बढ़ते हैं और लोगों को धमकी देते हैं। एक युवक पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहा है।

हवाई फायरिंग का आरोप, सुरेंद्र सिंह के पक्ष पर केस दर्ज

फायरिंग करने का आरोप सुरेंद्र सिंह के पक्ष पर है। इनमें इनके बेटे शामिल हैं। एसीपी ट्ïिवंकल जैन का कहना है कि इस मामले में हवाई फायरिंग की घटना हुई है और पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। एसीपी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios