मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

समलैंगिक रिश्ते में बाधा बनने पर दोस्त की मां को मार डाला!

सेक्टर 73 में घर के अंदर हुई वारदात, आरोपी गिरफ्तार

Mediawali news, नोएडा

सेक्टर 73 में घर के अंदर एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर कर दी गई। आरोप है कि बेटे के समलैंगिक दोस्त ने ये वारदात इस रिश्ते में बाधा बनने पर की। उससे मिलना-जुलना बना रहे, इसके लिए वह अपनी मौसी की बेटी के साथ महिला के बेटे की शादी कराना चाहता था। बेटे की इस शादी के लिए महिला ने इनकार कर दिया था। आरोपी को सेक्टर 113 थाने की पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को डायल 112 पर बुधवार सुबह घटना की सूचना मिली थी। कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान हुई।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद शफीक उर्फ जावेद (45) के रूप में हुई है। फिलहाल वह सर्फाबाद में किराए के कमरे पर अकेले रहता था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। दो बच्चे हैं और जिनका गाजियाबाद में एक परिवार पालन पोषण कर रहा है। आरोपी कार पेंटर है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि एक साल पहले सर्फाबाद में रहने वाले आगरा मूल निवासी मोहसिन से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों में समलैंगिक संबंध हो गए। मोहसिन की मृतक मां फूलजहां को दोनों के रिश्ते को लेकर शक होने लगा था। महिला आरोपी को उसके बेटे के साथ मिलने-जुलने जुलने पर रोकटोक करने लगी। आरोपी मोहम्मद शफीक, मोहसिन से लगातार संपर्क बनाए रखना चाहता था।

चाकू से गले, पेट और सीने में वार किया :

इसी वजह से वह अपनी मौसी की बेटी की शादी मृतका के बेटे मोहसिन से कराने का प्रयास करने लगा, ताकि परिवारिक रिश्ता बन जाए और दोनों का मिलना आसान हो सके। इसी रिश्ते के लिए बुधवार को आरोपी महिला से बातचीत करने के लिए आया था, लेकिन महिला ने बेटे की शादी करने से मना कर दिया। मोहम्मद शफीक ने गुस्से में चाकू से महिला के गले, पेट और सीने में वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।


महिला का बेटा घर से अलग रहने लगा था

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले से मोहसिन परिवार से अगल कमरा लेकर रहने लगा था। वहीं घटना से दो दिन पहले महिला का पति बेटी के साथ में आगरा गए हुए थे। आरोपी को जानकारी हुई तो वह बुधवार सुबह काम छोड़कर महिला के घर गया। बताया जा रहा है कि वह पहले से चाकू लेकर आया था, शादी की बात नहीं बनी तो वह वाराद तो अंजाम दिया। साथ ही हत्या को दूसरा एंगल देने के लिए आरोपी महिला का मोबाइल लेकर चला गया। उसे तोड़ भी दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios