मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

शोरूम के बाहर खड़ी लग्जरी कारों को NCR चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया

Tags: ,
चोरी करने

अब तक नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली से 60 गाड़ियां खपा चुके हैं आरोपी

Mediawali news, Noida

कार शोरूम और सर्विस सेंटरों के बाहर खड़ी लग्जरी कारों को चोरी करने वाले दो लोगों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शोरूम के बाहर खड़ी गाड़ियों की चाबी गार्ड रूम में रखी होती हैं। इन्हीं चाबियों को ये चोरी करते थे। इन्होंने नोएडा से हाल ही में एक थार चोरी की थी, जिसके बाद पुलिस ने इस केस का खुलासा कर तीन लग्जरी कारें बरामद की। इनमें एक पर वाहन चोरी के 18 और दूसरे पर चार केस दर्ज हैं। इनमें से 18 मामले दिल्ली के हैं। ये गिरोह दिल्ली में एक्टिव था जिसने अब एनसीआर में सेंध लगानी शुरू की थी। चोरी के बाद ये लोग कारों को इंजन और चेचिस नंबर बदलकर असम, मिजोरम और त्रिपुरा में बेच देते थे। आरोपियों की निशानदेही पर मॉडिफाई की गई महिंद्रा थार, हुंडई क्रेटा और फोर्ड इकोस्पोर्ट बरामद हुई हैं। गिरोह अब तक करीब 60 चोरी की गाड़ियां पूर्वोत्तर राज्यों में खपा चुका है। पुलिस दोनों के अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सेक्टर 58 थाने की पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से सेक्टर-54 स्थित खरगोश पार्क के पास से नीरज शर्मा और अजय सरकार को गिरफ्तार किया गया। नीरज के पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शोरूम और सर्विस सेंटर के बाहर पहले रेकी करते थे। इसके बाद गार्ड रूम के आसपास पहुंचकर किसी तरह गाड़ियों की असली चाबियां चुरा लेते थे। मौका मिलते ही वाहन लेकर फरार हो जाते थे। चोरी के बाद इंजन और चेसिस नंबर से छेड़छाड़ कर गाड़ियों की पहचान मिटा दी जाती थी।

फिर असम बॉर्डर से जुड़े डीलरों के जरिए इन्हें मिजोरम और त्रिपुरा में बेच दिया जाता था। बरामद महिंद्रा थार को आरोपियों ने सेक्टर-59 स्थित कॉन्सेप्ट महिंद्रा शोरूम के बाहर से चुराया था। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस वारदात का खुलासा कर लिया। बरामद क्रेटा कार 2023 में दिल्ली से चोरी हुई थी, जबकि फोर्ड इकोस्पोर्ट भी दिल्ली से चुराई गई थी और उसके नंबरों से छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस के मुताबिक, नीरज शर्मा के खिलाफ दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न थानों में वाहन चोरी और आर्म्स एक्ट के करीब 18 केस दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने कहा है कि आरोपी शातिर किस्म के वाहन चोर हैं। नीरज मूल रूप से उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का रहने वाला है और इस समय नोएडा के सेक्टर-19 में रह रहा था। इस पर वाहन चोरी के 18 केस दर्ज हैं, जिनमें दो नोएडा और 16 दिल्ली में दर्ज हैं। अजय सरकार मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

कानपुर के उद्योगों को सख्त निर्देश: श्रमिकों को समय पर वेतन, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान और सभी सुविधाएं देना होगा अनिवार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios