शिवराजपुर में 1.1 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Share your love

Mediawali news, कानपुर

शिवराजपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान के तहत शनिवार को एक युवक को 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और नमूना मोहर भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध गांजा की बिक्री के लिए अपने पास मादक पदार्थ रखे हुए है। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक शुभम गौतम और हेमंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर दबिश दी गई।पुलिस ने वार्ड नंबर-दो, शिवराजपुर निवासी संदीप पुत्र बदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा तौलने में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू और अन्य आवश्यक सामग्री भी कब्जे में ली गई।पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह गांजा कहां से लाता था और क्षेत्र में किन लोगों को इसकी आपूर्ति करता था। पुलिस इस मामले में उसके नेटवर्क और संभावित अन्य संलिप्त लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।
थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ को विधिक प्रक्रिया के तहत सील कर कब्जे में लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Anjali Priya
Anjali Priya
Articles: 389

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us