स्कूटी से महिलाओं की रेकी कर कैंची मारने वाला साइको मैनेजर गिरफ्तार
Mediawali0 news,Noida
सेक्टर 58 थाने की पुलिस ने मेडिकल कंपनी के ऐसे मैनेजर को गिरफ्तार किया है, ये रोज ऑफिस से लौटने के बाद सुनसान रास्तों पर महिलाओं की रेकी करता था। मौका मिलते ही वह पीछे से कैंची मारकर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और कैंची बरामद की है। मूल रूप से बिहार निवासी है। गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में पत्नी के साथ में रहता है। आरोपी बीकॉम पास है। पिछले चार से पांच साल से नोएडा के सेक्टर 62 स्थित एक ग्लोबल मेडिकल कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। पुलिस के मुताबिक वह महिलाओं से नफरत करता है। साइको किस्म का है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे के करिब सेक्टर-55 रोड पर घर लौटते समय स्कूटी सवार महिलाओं को युवक ने पीछे से आकर उन पर किसी धारदार चीज से हमला किया। दोनों महिलाओं को चोट आई। शिकायत मिलते ही सेक्टर 58 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मेडिकल कराया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी को सेक्टर-56 रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले भी कई बार ऐसी हरकत कर चुका है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और कैंची बरामद की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी महिलाओं को डराने और हमला करने में मानसिक संतुष्टि महसूस करता था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने अब तक कितनी महिलाओं को निशाना बनाया है।
पत्नि ने विवाद के करता था घटना
पुलिस के मुताबिक उसकी करीब दो साल पहले अंकित की शादी हुई थी। पिछले कुछ दिनों से उसका पत्नि से घरेलू विवाद चल रहा है। इसी झगड़े के कारण वह गहरे मानसिक तनाव में था। वारदात के दिन भी वह पारिवारिक कलह की वजह से बेहद गुस्से में था और इसी तैश में आकर उसने रास्ते में मिलीं दो अनजान महिलाओं पर पीछे से कैंची से हमला कर दिया। जांच में यह बात साफ हुई है कि हमलावर और पीड़ितों के बीच कोई पुरानी दुश्मनी भी नहीं है। और न ही वे एक-दूसरे को पहले से जानते थे।
आरोपी के परिजन उसे छुड़ाने थाने नहीं आए
हैरानी की बात यह भी रही कि जब पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और इस पूरे मामले की सूचना उसके परिजनों को दी, तो परिवार का कोई भी सदस्य थाने नहीं पहुंचा और न ही किसी ने उसकी पैरवी करने की कोशिश की। एडीसीपी मनीषा सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती तफ्तीश से संकेत मिले हैं कि आरोपी अक्सर सुनसान रास्तों पर पैदल चलने वाली महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। पिछले पांच वर्षों से खोड़ा इलाके में रह रहे इस आरोपी का फिलहाल मेडिकल परीक्षण कराया गया है।