मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

शहर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला अरेस्ट

शहर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला अरेस्ट

Mediawali noida

पांच लाख रुपये में पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत कई देशों में बैठे लोगों को ईमेल आईडी बेचने का आरोप

पिछले दो साल से जिन ईमेल आईडी का उपयोग कर नोएडा के नामी स्कूल समेत दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद और गाजियाबाद समेत बड़े संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही थीं, यूपी एटीएस ने ईमेल आईडी बनाने वाले मालिक को कानपुर से अरेस्ट किया है। यह युवक 2021 से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर देश-विदेश में बैठे लोगों को बेच रहा था। उसके लैपटॉप से करीब पांच लाख फर्जी ईमेल आईडी मिली हैं। जांच एजेंसियों को उसके मोबाइल और लैपटॉप से विदेशी संपर्कों और क्रिप्टोकरंसी के लेनदेन के सूबत भी मिले हैं। साथ ही उसने हाल ही में बांग्लादेश के एक नागरिक को छह हजार यूएसडीटी में ईमेल आईडी बेची थी। दावा है कि आरोपी द्वारा बनाई हुई ईमेल आईडी से दिल्ली एनसीआर के करीब 300 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।

आरोपी की पहचान अंकित शंखवार (24) के रूप में हुई

यूपी एटीएस डीआईजी अभिषेक यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकित शंखवार (24) के रूप में हुई है। टीम ने उसका लैपटॉप कब्जे में ले लिया है। जांच एजेंसियों को शक है कि इनमें से कुछ आईडी का इस्तेमाल स्कूलों और दूसरे संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने के लिए किया गया। अधिकारी के मुताबिक हाल के दिनों में नोएडा, दिल्ली और गुड़गांव के स्कूलों के साथ मुंबई के महापौर कार्यालय को भी धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। इन मामलों की जांच के दौरान इस्तेमाल हुई ईमेल आईडी और उन्हें बनाने वाले लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही थी। इसी जांच में अंकित का नाम सामने आया। जांच में यह भी सामने आया है कि धमकी देने के लिए इस्तेमाल हुई ईमेल आईडी का एक्सेस अंकित के पास नहीं था। एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन आईडी को खरीदने वाले लोग कौन थे और धमकी भेजने में इनका इस्तेमाल किसने किया।

पाकिस्तान-बांग्लादेश तक संपर्क की जांच

दावा किया जा रहा है कि युवक पाकिस्तान, बांग्लादेशियों के संपर्क में था। उन्हीं लोगों के कहने पर फर्जी ईमेल आईडी बनाकर बेचने में लगा हुआ था। एटीएस की एक स्पेशल टीम अंकित के ट्रावेल्स की डिटेल खंगालेगी। पिछले दो साल में वह किन-किन देशों में घूमने के लिए गया था और कौन लोगों से उसकी बातचीत हुई है। साथ ही ई-मेल बेचकर कमाई किए गए रुपये को जांच पड़ताने किया जाएगा। आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप डिजिटल सूबत में विदेशी संपर्कों और क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं। यूएसडीटी एक तरह की क्रिप्टोकरेंसी है, जिसका मूल्य अमेरिकी डॉलर के बराबर रखने की कोशिश की जाती है। यह भी इसके पास मिले हैं।

धमकी देने वालों तक पहुंचने की कोशिश

एजेंसियां अब इस लेनदेन के पीछे की वजह और ईमेल आईडी खरीदने वालों की भूमिका की जांच कर रही हैं। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फर्जी आईडी का इस्तेमाल सिर्फ बम की धमकियां देने में हुआ या इनके जरिए दूसरे तरह की गैरकानूनी गतिविधियों को भी अंजाम दिया गया। अब फर्जी ईमेल आईडी बनाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी से जांच एजेंसियों को इस नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios