सावधान, सोशल मीडिया अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी करोगे तो दर्ज होगा केस

Share your love
Mediawali news, Noida
 हरियाणा की रहने वाली महिला, पीड़िता को करती हैं गलत कमेंट

अगर आप भी किसी के सोशल मीडिया अकाउंट गलत और अभद्र टिप्पणी करते हैं तो सावधान हो जाए। क्योंकि इस मामले में आप पर पुलिस कार्रवाई भी हो सकती है। साथ ही आपको जेल और जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। बता दें कि नोएडा सेक्टर 168 सनवर्ल्ड अरिस्ता सोसायटी निवासी एक महिला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी करना एक अन्य महिला को भारी पड़ गया। मामले में पीड़ित महिला ने एक्सप्रेसवे थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस उस आईडी के बारे में जानकारी निकाल कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि पीड़िता को लगातार धमकी भी दी जा रही थी। उसके फोटो और विडियो पर गलत कमेंट किए गए।

पुलिस को महिला ने बताया वह इंस्टाग्राम एक नाम से अकाउंट चलाती हैं। उनका आरोप है कि दीक्षा रानी नाम की एक युवती, जो हरियाणा के सिरसा जिले की रहने वाली है, ने 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। साथ ही उन्हें गाली-गलौज करते हुए धमकियां भी दी गईं। साथ ही फोटो में इस्तेमाल की गई भाषा बेहद अश्लील, अपमानजनक और धमकी भरी थी, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और मानसिक शांति पर असर पड़ा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी का उद्देश्य उन्हें सार्वजनिक रूप से बदनाम करना, मानसिक रूप से परेशान करना और उनकी व्यक्तिगत व पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचाना है। इसके अलावा, उन्हें डराने और उकसाने की भी कोशिश की गई।

पीड़िता ने बताया कि ये आपत्तिजनक टिप्पणियां अभी भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जिससे लगातार उनकी छवि को नुकसान हो रहा है। उन्होंने संबंधित स्क्रीनशॉट और प्रोफाइल डिटेल्स को साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंपा है। साथ ही इस मामले की शिकायत उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर 2 मार्च को भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us