मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

साढ़े तीन साल में पुलिस ने 7809 फोन तलाश कर मालिकों को सौंपे

Tags:
फोन तलाश

मोबाइल गुम और चोरी होने पर सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज कराएं शिकायत

Mediawali news, नोएडा

मोबाइल चोरी या गुम होने के बाद लोग अक्सर उम्मीद छोड़ देते हैं, लेकिन गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने ऐसे हजारों लोगों के चेहरे पर फिर मुस्कान लौटा दी। साढ़े तीन साल में पुलिस ने सात हजार 809 चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत 23 करोड़ 55 लाख 80 हजार 450 रुपये आंकी गई है। यह सफलता सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मिली है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस तकनीक आधारित पुलिसिंग को लगातार मजबूत कर रही है। एक दिसंबर 2022 से 31 मई 2026 तक अलग-अलग थानों में मोबाइल चोरी और गुम होने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने आधुनिक तकनीक और सर्विलांस का इस्तेमाल कर सात हजार 809 मोबाइल फोन बरामद किए। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने मोबाइल गुम होने या चोरी होने के बाद सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, उनके मोबाइल की लोकेशन और इस्तेमाल की जानकारी के आधार पर फोन तलाशे गए। इसके बाद संबंधित लोगों से संपर्क कर मोबाइल उन्हें वापस सौंप दिए गए। बरामद मोबाइल फोन समय-समय पर चलाए जाने वाले मिशन सहयोग अभियान के तहत लोगों को लौटाए जाते रहे हैं। इस पहल से न सिर्फ लोगों को उनकी कीमती संपत्ति वापस मिल रही है, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच भरोसा भी मजबूत हो रहा है।

सीईआईआर पोर्टल क्या है

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग का सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल है। अगर आपका मोबाइल चोरी हो जाए या कहीं खो जाए, तो इस पोर्टल के जरिए उसका आईएमईआई नंबर ब्लॉक कराया जा सकता है और पुलिस व तकनीकी सिस्टम की मदद से उसे ट्रैक करने की प्रक्रिया शुरू होती है।

मोबाइल खोने या चोरी होने पर क्या करें

सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें

Block Stolen, Lost Mobile पर क्लिक करें।

मोबाइल नंबर, आईएमईआई नंबर, फोन की कंपनी और मॉडल की जानकारी भरें।

पुलिस शिकायत की कॉपी और पहचान पत्र अपलोड करें।

ओटीपी से सत्यापन कर, फॉर्म जमा कर दें।

रिक्वेस्ट आईडी सुरक्षित रखें

शिकायत दर्ज होने के बाद एक रिक्वेस्ट आईडी मिलेगी।

इसी से चेक रिक्वेस्ट स्टेटस में जाकर अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

फोन मिल जाने पर पुलिस खुद आपसे संपर्क करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios