noida की एंकर के साथ चोरी के मोबाइल से हुई ऑनलाइन शॉपिंग, पत्रकार के घर पहुंचा पार्सल

- पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर 24 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

Share your love
Mediawali news, Noida
Noida में एक न्यूज चैनल की महिला एंकर के चोरी हुए मोबाइल का इस्तेमाल कर ऑनलाइन शॉपिंग करने का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि ऑर्डर किया गया सामान सीधे पीड़िता के घर पहुंच गया। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत कर मोबाइल के डेटा के दुरुपयोग और चोरी के मोबाइलों के इस्तेमाल की आशंका जताई है। मामले में सेक्टर 24 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-20 निवासी सुष्मिता तिवारी एक न्यूज चैनल में न्यूज एंकर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका पहला मोबाइल पिछेल साल तीन जनवरी को चौड़ा गांव स्थित उनकी मित्र महिमा के घर से चोरी हो गया था। उन्होंने और उनके साथ मौजूद लोगों ने चोर को देखा भी था और उसका पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। घटना की सूचना तत्काल पुलिस चौकी पर दी गई थी और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन पुलिस उस मोबाइल को बरमाद नहीं कर पाई। वहीं पिछले महीने 24 अप्रैल को रिपोर्टिंग से लौटते समय सेक्टर-34 स्थित अरावली पुलिस चौकी के पास उनकी जेब से दूसरा मोबाइल चोरी हो गया।

इस मामले की सूचना भी तुरंत पुलिस को दी गई। दोनों मोबाइलों की शिकायत उन्होंने भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर भी दर्ज कराई हुई है। उनके अनुसार पहले मोबाइल की लोकेशन और ट्रेसिंग से जुड़े अपडेट लगातार मिल रहे हैं, लेकिन अब तक बरामदगी नहीं हो सकी है।

नोएडा एंकर के घर में ई-कॉमर्स कंपनी से पार्सल पहुंचा घर

महिला ने बताया कि हाल ही में उनके घर मीशों का एक पार्सल पहुंचा, जबकि उन्होंने कोई ऑर्डर नहीं किया था। जानकारी करने पर पता चला कि ऑर्डर उनके ही नाम और पते पर किया गया था। पूछताछ में एक व्यक्ति ने खुद को पंचमपुरवा, सीतापुर निवासी प्रभात बताया और स्वीकार किया कि उसने ऑर्डर किया था। उसने यह भी कहा कि जिस मोबाइल से ऑर्डर किया गया, वह उसने करीब पांच दिन पहले ऐसी दुकान से खरीदा था जहां नोएडा से लाया गया सामान सस्ते दामों पर बेचा जाता है। पीड़िता का कहना है कि संबंधित व्यक्ति मोबाइल, उसके मॉडल और विक्रेता की पूरी जानकारी देने से बच रहा है। ऐसे में उन्हें आशंका है कि उनके चोरी हुए मोबाइलों या उनमें मौजूद निजी डेटा का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Cyber Fraud: 50 हजार के बदले मजदूर का बैंक खाता ठगों को सौंपने वाला कैब ड्राइवर गिरफ्तार

Saurabh Yadav
Saurabh Yadav
Articles: 72

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us