मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

नोएडा के सेक्टर 63 स्थित फ्लिपकार्ट मिनिट्स कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारी की मौत से सहकर्मियों ने किया हंगामा।

Tags: , ,
Noida news
डिलीवरी के दौरान सड़क हादसा, परिजनों ने लगाया कंपनी पर लापरवाही का आरोप

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित फ्लिपकार्ट मिनट्स कंपनी में कार्यरत एक डिलीवरी कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा सेक्टर-66 में यूटर्न लेते समय हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी गई, लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि कंपनी ने हादसे के बाद किसी भी प्रकार की मदद या सहायता नहीं दी और न ही उचित मुआवजा देने की पहल की।

कर्मचारियों का प्रदर्शन, काम के दबाव को बताया हादसों की वजह

कर्मचारी की मौत से आक्रोशित फ्लिपकार्ट मिनट्स के कर्मचारियों ने कंपनी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और अपने साथी को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस और उच्च अधिकारियों की मुस्तैदी के कारण स्थिति नियंत्रण में रही।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी उन्हें तेजी से ऑर्डर पूरा करने का दबाव डालते हैं, जिसके कारण डिलीवरी राइडर्स तेज गति से वाहन चलाने को मजबूर होते हैं और अक्सर सड़क हादसों का शिकार हो जाते हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि फिलहाल अधिकारियों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है। मृतक के परिजन उचित मुआवजे और न्याय की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios