मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

नोएडा ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक को जूनियर ने दस थप्पड़ मारे

Mediawali news, noida

सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक महिला चिकित्सक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जूनियर चिकित्सक पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कराया है। दावा है कि मारपीट की पूरी घटना अस्पताल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस नामजद आरोपी चिकित्सक से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

पुलिस को दी शिकायत में वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. शिवांगी राज जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे वह अस्पताल में ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान जूनियर चिकित्सक डॉ. आदित्य वर्मा के साथ किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान डॉ. आदित्य ने गुस्से में आकर उन्हें कई बार थप्पड़ मार दिए। आरोपी ने उन्हें आठ से दस बार थप्पड़ मारे। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हो गई है। डॉक्टर शिवांगी का कहना है कि इस घटना से उन्हें शारीरिक चोट के साथ-साथ मानसिक आघात भी पहुंचा है। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी डॉक्टर ने महिला चिकित्सक को जान से मारने की धमकी भी दी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अस्पताल परिसर में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। कई डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटना होना बेहद चिंताजनक है। उनका मानना है कि अगर किसी तरह का विवाद था तो उसे बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर के अस्पतालों में चिकित्सकों के बीच मारपीट होने के मामले पूर्व में भी सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios