मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

कारों के शीशे तोड़कर और घरों से मोबाइल-लैपटॉप चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Tags:
मोबाइल-लैपटॉप चुराने
Mediawali news, Noida

रेकी कर घनी आबादी के घरों से मोबाइल और लैपटॉप चोरी के आरोप में सेक्टर 142 थाने की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग होटल और जिम के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों के पास से दो लैपटॉप, दो मोबाइल और चोरी का सामान बेचकर मिले दो हजार 500 रुपये कैश बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-142 थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को एफएनजी सर्विस रोड पर मेट्रो लाइन के पास से पकड़ा है। आरोपियों की पहचान पुष्पेंद्र शाहू उर्फ अतुल कुमार (21) और अभय उर्फ अक्की (19) के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में ग्राम शाहदरा में किराए के कमरे पर रहते हैं। साथ में नौकरी भी करते है, रात में या छुट्टी के दिन चोरी करते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 27 मई को ग्राम शाहदरा स्थित एक घर से मोबाइल फोन चोरी किया था। इसके अलावा 12 मई को केशव आईटी पार्क के सामने खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप और मोबाइल फोन चुरा लिया था। वहीं 21 अप्रैल को शांति निकेतन अपार्टमेंट के पास खड़ी एक अन्य कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप चोरी कर लिया था। इन घटनाओं के संबंध में थाना सेक्टर-142 में पहले से केस दर्ज हैं।

पहले करते थे रेकी, फिर वारदात 

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पहले घनी आबादी वाले इलाकों और मकानों की रेकी करते थे। मौका मिलने पर खुली खिड़कियों वाले घरों से मोबाइल फोन चोरी कर लेते थे। इसके अलावा सुनसान स्थानों पर खड़ी कारों को निशाना बनाकर उनके शीशे तोड़ते और अंदर रखा लैपटॉप व मोबाइल फोन चोरी कर लेते थे। चोरी के सामान को बाद में सस्ते दामों में बेचकर रुपये आपस में बांट लेते थे। दोनों के खिलाफ सेक्टर-142 थाने में में चोरी से संबंधित तीन केस दर्ज हैं। बरामद किए गए लैपटॉप और मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनसे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios