मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

“लाल किला ब्लास्ट: सह-साज़िशकर्ता 10 दिन की NIA कस्टडी में”

 

कोर्ट ने कहा– गहन पूछताछ ज़रूरी,

लाल किला कार ब्लास्ट मामले में एक और बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार (18 नवंबर 2025) को जासिर बिलाल को 10 दिन की NIA कस्टडी में भेज दिया। जासिर को जांच एजेंसी ने आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी का “सक्रिय सह-साज़िशकर्ता” बताया है। इस धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी। मामले की सुनवाई के दौरान प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज अंजू बजाज चांदना ने NIA की हिरासत संबंधी याचिका स्वीकार कर ली। सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर में मीडिया का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित था, जिससे कार्यवाही लगभग ‘इन-कैमरा’ ही रही। अदालत के बाहर भारी पुलिस बल, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और दंगा-निरोधी गियर में तैनात कर्मियों की मौजूदगी माहौल की गंभीरता को दर्शा रही थी।

अमीर राशिद की गिरफ्तारी के बाद अब जासिर से मिलेगी नेटवर्क की कड़ियों की पड़ताल

इससे एक दिन पहले, 17 नवंबर को, अदालत ने एक अन्य आरोपी अमीर राशिद अली को भी 10 दिन की NIA हिरासत में भेजा था। आरोप है कि अमीर ने उमर के लिए सुरक्षित ठिकाना और लॉजिस्टिक सपोर्ट की व्यवस्था की थी।  NIA को उम्मीद है कि जासिर की कस्टडी में पूछताछ से आतंकियों के नेटवर्क, वित्तीय सपोर्ट और भारत में हमलों की बड़ी योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। लाल किला ब्लास्ट मामले ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर ला दिया है, और अब केस में हर गिरफ्तारी के साथ नई कड़ियाँ जुड़ती जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios