केलों की कीमत को लेकर दो भाइयों के सिर फोड़े

Share your love
Mediawali news 


नई दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में केलों की कीमत को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दो युवकों ने फलों की रेहड़ी लगाने वाले दो भाइयों पर हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। घायलों की पहचान शकूरपुर गांव निवासी अमित कुमार (30) और उनके छोटे भाई चेतन (25) के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब अमित अपने भाई चेतन के साथ रेहड़ी पर फल बेच रहे थे। इसी दौरान पास की एक कोठी में रहने वाले दो युवक उनकी रेहड़ी पर पहुंचे और केलों की कीमत को लेकर मोलभाव करने लगे। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई।

ईंट और डंडे से किया हमला


आरोप है कि बहस बढ़ने पर एक युवक ने गुस्से में आकर अमित पर ईंट से हमला कर दिया। हमला करने के बाद दोनों आरोपी वहां से भागने लगे। इस पर अमित और चेतन भी उनके पीछे दौड़े। इसी दौरान एक हमलावर ने डंडे से दोनों भाइयों के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान मोहम्मद अबरार और शाहनवाज के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us