मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

Kanpur News: कमालपुर गौशाला निर्माण में लापरवाही, खुले गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे गोवंश

Tags: ,
कमालपुर गौशाला

Mediawali news, कानपुर

शिवराजपुर ब्लॉक क्षेत्र के कमालपुर खोदन गांव में निर्माणाधीन गौशाला को लेकर एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। अधूरा निर्माण कार्य और खुले गड्ढों के कारण गौशाला में रह रहे गोवंशों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई मवेशी गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र पंचायत की ओर से जनवरी माह में गौशाला निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन समय पर पूरा नहीं हो सका। हाल ही में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अनुराग सिंह ने निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर संबंधित ठेकेदार और फर्म के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए खंड विकास अधिकारी को पत्र भी भेजा था।

शिवराजपुर ब्लॉक प्रमुख शुभम बाजपेई ने बताया कि भीषण गर्मी और लू के चलते गोवंशों की स्थिति लगातार खराब हो रही है। ऐसे में गौशाला में शेड का निर्माण जल्द पूरा होना जरूरी है, ताकि पशुओं को राहत मिल सके। उन्होंने निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए थे।

ग्रामीणों का कहना है कि सोशल मीडिया पर मामला उठने के बाद ठेकेदार ने केवल औपचारिकता निभाते हुए कुछ गड्ढे खुदवाए, लेकिन इसके बाद काम बंद कर दिया। अधूरे निर्माण और खुले गड्ढों की वजह से आए दिन मवेशी गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गौशाला का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो गोवंशों को और अधिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios