मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

कानपुर में नकली ‘तुलसी मसाला’ गिरोह का भंडाफोड़

Tags: ,

 

30 हजार से अधिक नकली पाउच बरामद

कानपुर। शिवराजपुर थाना क्षेत्र में ब्रांडेड ‘तुलसी मसाला’ की नकल कर बाजार में बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकली माल बरामद किया। छापेमारी में 197 पैकेट तुलसी सिल्वर और 397 पैकेट तुलसी गोल्डन रंग के करीब 30 हजार नकली पाउच बरामद किए गए।

शिकायत पर हुई कार्रवाई

नोएडा, गौतमबुद्ध नगर निवासी बल्देव सिंह भुल्लर की शिकायत पर शिवराजपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 24 फरवरी को पुलिस ने दबिश देकर आरोपितों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फैज आलम (निवासी आजाद नगर, बाबूपुरवा) और रामसागर (निवासी नवगवां गौतम, महाराजपुर) के रूप में हुई है।

मोबाइल और दस्तावेज भी जब्त

तलाशी के दौरान पुलिस ने दो सैमसंग मोबाइल फोन, एक हीरो कंपनी का कीपैड मोबाइल, एक पर्स जिसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक ऑफ बड़ौदा का डेबिट कार्ड, पैन कार्ड और 1706 रुपये नकद बरामद किए।

सप्लाई चेन की जांच जारी

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि नकली मसाले की सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। साथ ही बरामद पैकेटों की गुणवत्ता और पैकेजिंग की भी जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios