मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

जीटी रोड पर शव रखकर परिजनों का हंगामा, 20 मिनट तक लगा जाम

Tags: ,
जीटी रोड

मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

Mediawali news, कानपुर

kanpur के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद रविवार को परिजनों ने जीटी रोड पर शव रखकर हंगामा किया। परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे, जिससे करीब 20-25 मिनट तक यातायात बाधित रहा।गोपालपुर गांव निवासी शिवानी देवी ने बताया कि उनकी मां का इलाज कानपुर के एक अस्पताल में चल रहा है।

उनका भाई आदित्य प्रकाश शनिवार रात करीब 11:30 बजे खाना लेकर अस्पताल जा रहा था। तभी नमस्ते इंडिया दूध डेयरी के पास एक दूध कंपनी की गाड़ी ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल आदित्य को पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर लाया जा रहा था, तभी आक्रोशित परिजनों ने शिवराजपुर थाने के सामने जीटी रोड पर शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और शव लेकर घर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios