मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

नोएडा में इंजीनियर को बचाने वाला मुनेंद्र रंगदारी मामले में गिरफ्तार, हर महीने 25 हजार रुपये मांगने का आरोप

Tags:
इंजीनियर को बचाने वाला मुनेंद्र

Mediawali news, Noida
कुछ समय पहले सेक्टर-150 स्थित पानी से भरे गड्ढे में डूब रहे इंजीनियर युवराज मेहता की जान बचाने को लेकर चर्चा में आए दो भाइयों को अब पुलिस ने रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मोनिन्द्र और उसके भाई नरेन्द्र को रेस्टोरेंट संचालकों और ठेला लगाने वालों से हर महीने 20 से 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ रेस्टोरेंट संचालकों और रेहड़ी-पटरी लगाने वालों को डरा-धमकाकर पैसे मांगने की शिकायत मिली थी। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को सेक्टर-150 क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

करोबार करने वालों को करता था टारगेट

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी क्षेत्र में कारोबार करने वाले लोगों पर दबाव बनाकर उनसे हर महीने 20 से 25 हजार रुपये की वसूली की मांग करते थे। विरोध करने पर उन्हें धमकाया भी जाता था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गढ़ी समस्तीपुर निवासी मोनिन्द्र और नरेन्द्र के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मोनिन्द्र का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2025 में उसके खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

धमकी देने के आरोप में केस दर्ज 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी मारपीट, धमकी और अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि रंगदारी वसूली के इस नेटवर्क में उनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में व्यापारियों, रेस्टोरेंट संचालकों और ठेला लगाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी प्रकार की रंगदारी या अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios