फेसबुक पर महिला ने बिजनेस मैन से दोस्ती कर, ट्रेडिंग के बहाने 2.90 करोड़ रुपये ठगे
सेक्टर 11 में रहने वाले गत्ते के कार्टून बॉक्स बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक को साइबर अपराधियों ने ट्रेडिंग के बहाने उनसे दो करोड़ 90 लाख रुपए की ठगी कर ली। व्यक्ति को 25 जून फेसबुक पर एक महिला फेसबुक पर दोस्त बनी। इसके बाद महिला ने बिसनेस मैन का वॉट्सऐप लेकर बातचीत शुरू की और महिला ने ट्रेडिंग में निवेश कर 20 प्रतिशत तक लाभ होने की योजना बताई। सात ही एक एप डाउनलोड कराई। जिस पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद पीड़ित ने पहली बार 50 हजार रुपये निवेश किया। पीड़ित ने चार महीने में कुल 17 बार में 2.90 करोड़ रुपये ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। जोकि ऐप बढ़कर 7.90 करोड़ रुपये मुनाफे की रकम दिखने लगी। उन्होंने रुपये निकालने की कोशिश की तो उनसे टैक्स के रूप में रुपये की मांग की गई। तब उन्हें ठगी के बारे में जानकारी हुई और साइबर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस रकम ट्रांसफर हुए खातों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
फेसबुक दोस्ती से बढ़ी नजदीकी, महिला ने शेयर मार्केट में निवेश का दिया लालच
पुलिस को नितिन पांडे ने बताया कि वह सेक्टर 11 में परिवार संग रहते हैं। वह गत्ते के कार्टून बॉक्स बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक हैं। जोकि ग्रेटर नोएडा में चलती है। इसी साल 25 जून उन्हें फेसबुक के माध्यम से मध्य प्रदेश की रहने वाली सुनैना शर्मा नाम की महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। प्रोफाइल देखने के बाद नितिन ने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। दोनों की फेसबुक के मैसेंजर पर बातचीत शुरू हुई और कुछ दिनों के बाद वॉट्सऐप पर जुड़ गए। पीड़ित के अनुसार शुरुआती दौर में उसने सामान्य बातें की। धीरे-धीरे दोनों की गहरी दोस्ती हो गई और दोनों एक दूसरे पर विश्वास करने लगे। पीड़ित के अनुसार इसी बीच उस महिला ने कहा कि वह बिसनेस के साथ शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करें तो मोटा मुनाफा कमा सकते हैं।
हाई रिटर्न के झांसे में आया पीड़ित, 4 महीनों में 17 ट्रांजैक्शन
महिला ने अपना वॉलेट भी दिखाया जिसमें हर सेशन में लगभग 15-20 प्रतिशत का हाई रिटर्न और प्रॉफिट दिख रहा था। पीड़ित उसके अनुरोध पर और रिटर्न से प्रभावित होकर फाइनलटो पर एक अकाउंट बनाकर ट्रेडिंग शुरू कर दी। शुरुआत में 4 जुलाई 2025 को उसने 50 हजार रुपये से निवेश किया, जिस पर ठगों ने उन्हें मुनाफे के कुछ रुपये ऐप पर दिखाए। झांसे में आने के बाद उन्होंने 4 महीनों में 17 ट्रांजैक्शन के साथ के साथ 2 करोड़ 90 लाख रुपये ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
कर्ज लेकर ठगों को रुपये किया ट्रांसफ़र
पुलिस को नितिन पांडे ने बताया कि ऐप पर हर रोज रकम बढ़ती हुई दिखाई देती थी। इस वजह से उसने अपने रिश्तेदार और परिवार वालों से कर्च लेकर ठगों को रुपये देता रहा। निवेश की रकम बढ़ी हुई रकम जो 7.90 करोड़ रुपये ऐप पर दिखाई दे रही थी। पीड़ित ने उसे निकालने की पेशकश की तो ठगों ने टैक्स के रुप में कुछ रुपये मांगे। पीड़ित ने रुपये नहीं होने की बात कही तो उन्हें वॉट्सऐप ग्रुप से बाहर कर दिया गया। महिला ने पीड़ित को फेसबुक और वॉट्सऐप नंबर से भी ब्लाक कर गायब हो गई। पीड़ित ने पहले एनसीआरपी पर शिकायत दर्ज कराई, इसके बाद साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।