एमबीए पास युवक का शव फंदे से लटका मिला

दावा नौकरी नहीं मिलने से तंग आकर युवक ने किया सुसाइड

Share your love
Mediawali news 

सेक्टर 27 अट्टा मार्केट एक पीजी के कमरे में एमबीए पास युवक का फंदे से शव लटका रविवार को मिला। सूचना पर पहुंची सेक्टर 20 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में डॉक्टरों ने शव दो दिन पुराना होने की जानकारी दी है। वहीं शव से बदबू आने लगी थी। बेटे से संपर्क नहीं होने पर पिता की सूचना पर पुलिस पहुंची। युवक की नौकरी की तलाश में नोएडा नहीं आया था। कई कंपनियों में इंटरव्यू देने पर उसे नौकरी नहीं मिली थी। दावा मानसिक तनाव पर उसने आत्महत्या कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद बरेली के गांव साहूकारा निवासी पार्थ गौतम (23) सेक्टर-27 के एक पीजी में किराए पर रहता था। वह एमबीए की पढ़ाई कर चुका था और डेढ़ महीने पहले ही नोएडा नौकरी की तलाश में आया। पार्थ ने कई कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन किया था, लेकिन हर बार उन्हें असफलता मिल रही थी। इस बात से वह तनाव में रहने लगा था। पुलिस ने बताया कि 25 मार्च को उसने बरेली में फोन पर पिता धर्मीधर गौतम से आखिरी बार बात की थी। इसके बाद उसने अंदर से गेट बंद कर पंखे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। अगले दिन पिता ने बेटे से बात करने के लिए फोन किया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।

वहीं पीजी के स्टाफ से भी कोई संपर्क नहीं किया। शुक्रवार को भी पिता ने बात करने का प्रयास किया तो कई काल के बाद जब उन्हें कोई जवाब नहीं मिला तो शक हो गया। रात साढ़े दस बजे करीब नोएडा कमिश्नरेट पुलिस को सूचना दी। इस बीच रिश्तेदारों को भी खबर मिलने पर वह पीआरवी में पुलिसकर्मियाें के साथ पीजी में पार्थ के कमरे के बाहर पहुंच गए। वहां अंदर से बदबू आने पर शक गहरा गया। पुलिसकर्मी गेट तोड़कर अंदर गए तो पंखे से पार्थ काे लटका देखकर परिजनों के भी होश उड़ गए। पुलिस का कहना है कि युवक नौकरी न मिलने से परेशान था। परिजन मामले में कोई शिकायत नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us