एक हजार का डिनर कराकर आईटी इंजीनियरों से ठगे लिए लाखों रुपये

सेक्टर-32 में चलाते थे ऑफिस, सेक्टर 90 में खोलने की थी प्लानिंग

Share your love
Mediawali news, Noida
नोएडा सेक्टर 24 थाने की पुलिस ने जिस कंपनी के डायरेक्टरों की गिरफ्तार की है, ये लोग बहुत ही शातिराना तरिके से लोगों को झांसे में लेते थे, कंपनी के कर्मचारी लोगों को एक पेम्पलेट देते थे और अगले दिन परिवार सहित पीड़ितों को सेक्टर 32 लाजिक्स मॉल स्थित पिंड बलूची रेस्टोरेंट में मेंबरशिप प्रेजेंटेशन सेमिनार आयोजित में बुलाते थे। चौकाने वाले बात ये है कि आरोपी कई आईटी इंजीनियरों को लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन कराने से पहले एक हजार रुपये तक उन्हें खाना खिलाया। इसके बाद तुरंत ऑफर का झांसा देकर कुछ रुपये जमा करवा लिए जाते थे, फिर टिकट, होटल, लन्च, डीनर का वैन्यू भेजकर अलग-अलग किस्तों में रुपये मांगते थे, पीड़ितों से पहले 60 हजार से लेकर तीन से चार लाख रुपये तक ऐंठ लेते थे।
इस तरह करते थे ठगी
सेक्टर 34 में रहने वाले कार्तिके त्यागी ने बताया कि वह एक आईटी कंपनी इंजीनियर हैं। मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें कुछ दिन पहले इस कंपनी का पंपलेट मिला, घूमने के लिए उन्होंने दिए गए नंबर पर कॉल की। कंपनी कर्मचारी हिदायतुल्ला ने उन्हें एक रेस्टोरेंट में लंन्च पर बुलाया, 1.85 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया था, जिसमें 10 साल के भीतर अलग-अलग समय पर 70 दिन तक घूमने की सुविधा देने का दावा किया गया। साथ ही एशिया में चार हवाई टिकट, 40 हजार रुपये कैश के साथ 10 ग्राम चांदी का सिक्का, दो मूवी टिकट और किस्तों पर रुपये जमा करने पर ब्याज में छूट देने की बात कही गई। इसके अलावा दूसरा प्रीमियम ऑफर में 24 कैरेट का 4 ग्राम सोने का सिक्का, मेंबरशिप अवधि 10 साल की जगह 12 साल में 70 जगह घूमने लिए बात कही गई। आरोपी कार्तिक त्यागी से 61 हजार, सुर्या से एक लाख 50 हजार, राहुल से 54 हजार 900, प्राइवेट स्कूल टीचर्स आरती गुप्ता से 71 हजार रुपये, रुपये आकाश एक लाख 1000 रुपये, भोला तीन लाख 36 हजार 949 रुपये, एल सी गोपालानी दो लाख 68 हजार 500 रुपये, और इशांत अग्रवाल एक लाख 48 हजार 12 रुपये और राजेस कुमार से एक लाख 11000 रुपये ठगे थे। यह सभी आईटी इंजीनियर, टीचर्स और फॉर्मासिस्ट हैं।
कंपनी दिल्ली के पते पर रजिस्टर्ड हैं, चलती नोएडा में
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कंपनी का रजिस्टर्ड पता उत्तर पूर्वी दिल्ली तितारपुर गांव हैं लेकिन तीनों डायरेक्टरों ने मिलकर कंपनी का ऑफिस सेक्टर 32 लॉजिक्स मॉल चलाते थे। वहीं इन लोगों ने सेक्टर 90 के भुटानी टावर 901 में खोलने की प्लानिंग थी। वहीं पीड़ितों ने बताया कि उन्हें कई बार वहां भी बुलाया गया, जहां पर कुछ कर्मचारी कॉलिंग पर बात करते थे, लेकिन सेक्टर 32 वाले ऑफिस में उन्हें मेंबरशिप प्रेजेंटेशन के लिए बुलाते थे।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
  • 18 जनवरी 2024 सेक्टर-63 थानाक्षेत्र में एक निजी कंपनी कर्मचारी से थाईलैंड टूर पैकेज के नाम पर करीब 2.5 लाख रुपए की ठगी हुई थी।
  • 7 अगस्त 2024 सेक्टर-58 इलाके में एक परिवार से यूरोप टूर पैकेज दिलाने के नाम पर करीब चार लाख रुपए ऐंठ लिए गए।
  • 12 फरवरी 2025: ग्रेटर नोएडा में एक दंपती से हनीमून पैकेज के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की ठगी की गई।
Saurabh Yadav
Saurabh Yadav
Articles: 96

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us