मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

दुकान में आग से लाखों का नुकसान, अज्ञात के खिलाफ तहरीर

Tags: ,
दुकान में आग से लाखों का नुकसान, अज्ञात के खिलाफ तहरीर -.

Mediawali news, कानपुर

बिल्हौर शिवराजपुर क्षेत्र के छतरपुर गांव में मंगलवार देर रात पान मसाला व कोल्ड ड्रिंक की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।गांव निवासी राजीव ने बताया कि उनकी घर के पास ही पान मसाला कोल्ड ड्रिंक की दुकान है। मंगलवार देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी दुकान में आग लगा दी।

आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। खेतों में फसल की रखवाली कर रहे किसानों ने धुआं आग की लपटें देख शोर मचाया, तब जाकर गांव वालों को घटना की जानकारी हुई। जब तक लोग मौके पर पहुंचकर कुछ समझ पाते, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी,आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios