मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

बिल्हौर में सील्ड हटाने के नाम पर अवैध खनन, रजबहे की पटरी क्षतिग्रस्त, सैकड़ों बीघा फसल पर मंडराया खतरा

Tags:
अवैध खनन

Mediawali news, कानपुर/बिल्हौर

शिवराजपुर क्षेत्र के गौरी अभयपुर गांव के पास सील्ड हटाने के नाम पर किए जा रहे अवैध खनन ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आरोप है कि खनन माफियाओं ने रजबहे की पटरी को खोदकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, संबंधित संस्था को केवल सील्ड हटाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन ठेकेदार ने नियमों को दरकिनार करते हुए बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन कराया। इससे रजबहे की पटरियां टूट गई हैं और आवागमन भी बाधित हो गया है। स्थिति ऐसी है कि अब वहां से बाइक, साइकिल और ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दिनों से सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए मिट्टी निकालकर आसपास के गांवों में ऊंचे दामों पर बेची जा रही थी। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण ग्रामीण मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि फिलहाल रजबहे में पानी नहीं छोड़ा गया है, इसलिए फसलों को नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन किसानों का कहना है कि पानी आते ही टूटी पटरी के कारण सैकड़ों बीघे खेतों में जलभराव हो सकता है, जिससे खड़ी फसलें बर्बाद होने का खतरा है।

इस मामले में सिंचाई विभाग के अधिकारी रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios