बारात में अवैध पिस्टल से हर्ष फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

Share your love

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-93 स्थित एक बारात घर में शादी समारोह के दौरान अवैध पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने वाले युवक को फेज-2 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 6 दिसंबर की है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने खुद दर्ज किया था मुकदमा

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल हुए थे—एक 32 सेकेंड का और दूसरा 5 सेकेंड का। पहली वीडियो में युवक लोगों के बीच पिस्टल लोड करते हुए दिखाई देता है, जबकि दूसरी वीडियो में बारात के बीच हर्ष फायरिंग करता नजर आता है।

वीडियो को समारोह में मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। पोस्ट को एक्स पर सेंट्रल नोएडा पुलिस अधिकारियों को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

जांच में सामने आई लोकेशन, आरोपी को सेक्टर-93 से पकड़ा

पुलिस की जांच में पता चला कि वीडियो फेज-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-93 स्थित एक बारात घर का है। जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और मंगलवार को उसे सिटी पार्क, सेक्टर-93 से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान पंकज, निवासी ग्राम मांडी, थाना फतेहपुर बेरी, दिल्ली के रूप में हुई है।

अवैध हथियार बरामद, कार्रवाई जारी

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:

  • अवैध पिस्टल

  • एक जिंदा कारतूस

बरामद किया।
पुलिस ने उसे तीन दिन बाद गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us