बीए पास आउट स्नैचिंग और टप्पेबाजी करने के आरोप में दो साथी समेत गिरफ्तार
पुलिस ने तीनों के पास से 28 मोबाइल और चोरी की स्कूटी बरामद की
Mediawali news, नोएडा
सेक्टर-63 थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग, चोरी और टप्पेबाजी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग मेट्रो स्टेशन और भीड़भाड वाले स्थानों पर बातों में उलझाकर लोगों से मोबाइल लेकर फरार हो जाते थे। साथ ही रात में स्कूटी से सवार होकर सुनसान इलाकों में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया करते थे। पुलिस इनके पास से 28 चोरी और स्नैच किए गए मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू और एक चोरी की स्कूटी बरामद की है।
सेंट्रल नोएडा एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सेक्टर 63 थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से एच ब्लॉक इलाके से दोनों को पकड़ा है। उनकी पहचान रोहित कुमार, गौरव कुमार और रवेन्द्र के रूप में हुई है। बरामद स्कूटी का दिल्ली से चोरी की गई थी। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी मिलकर भीड़भाड़ वाले इलाकों, मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड पर लोगों के बातचीत शुरू करते थे। इसके बाद एक आरोपी पीड़ितों को किसी बहाने से बैग पकड़ा देता था, इसी दौरान पास में खड़ा दूसरा साथी पीड़ितों के जेब से मोबाइल निकाल लेते थे। साथ ही मोबाइल पर बातचीत करने के बहाने भी फोन लेकर फरार हो जाते थे। वहीं रात के समय सुनसान जगहों पर राह चलते लोगों से मोबाइल फोन स्नैच कर लेते थे।पुलिस के अनुसार, चोरी और स्नैचिंग के बाद आरोपी मोबाइल फोन इकट्ठा कर कम कीमत में राह चलते लोगों को अपनी मजबूरी बताकर बेच देते थे।
बाकी दिन काम, छुट्टी के दिन वारदात
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रोहित हापुड़ का रहने वाला है और वह लोनी बार्डर गाजियाबाद में रह हा था। उसने बीए तक पढ़ाई की है। साथ ही फिलहाल वह पलम्बर की नौकरी करता था। वहीं गौरव कुमार निवासी बुलंदशहर लोनी बार्डर, गाजियाबाद रह रहा था। यह 10वीं पास है और हेलमेट की कम्पनी में काम करता था। तीसरा आरोपी रवेंद्र जनपद बदायुं गाजियाबाद में रहता था और ई-रिक्शा ड्राइवर है। तीनों आरोपी बाकी दिनों में नौकरी करते थे लेकिन छुट्टियों वाले दिन स्नैचिंग और टप्पेबाजी करते थे। पुलिस इनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।