मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

क्यों चर्चा में है अंकिता भंडारी केस, कौन है दुष्यंत गौतम

Tags:
अंकिता भंडारी केस

Mediawali न्यूज, दिल्ली

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर देशभर में चर्चा तेज हो गई है। 14 अक्टूबर 2026 को अंकिता के माता-पिता ने दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना प्रदर्शन करने पहुंचे। उनकी मांग है कि कथित VIP से जुड़े पहलू की CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति पर रोक लगाई जाए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की

क्या है पूरा मामला?

दरसल, अंकिता भंडारी उत्तराखंड के ऋषिकेश के पास स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। जहां उसे वीआईपी सर्विस देने का दबाव बनाया गया, उसके मना करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथियों, अंकित गुप्ता तथा सौरभ भास्कर, को मई 2025 में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

VIP कल्चर को लेकर क्यों उठ रहे सवाल?

मामले में एक कथित VIP की भूमिका को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। दिसंबर 2025 में बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम का नाम इस विवाद से वायरल ऑडियो और वीडियो में सामने आया था। जिसे लेकर लंबे समय तक सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हुई। हालांकि दुष्यंत गौतम ने आरोपों को खारिज करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का केस किया था। जिसके फैसले के बाद सोशल मीडिया से सारे ऑडियो और वीडियो हटा दिए गए। बताते चले कि पुलिस की पूर्व जांच में किसी प्रभावशाली VIP  का प्रमाण मिलने की बात भी सामने नहीं आई थी।

परिवार की क्या है मांग?

इसे लेकर अंकिता के माता-पिता चाहते हैं कि CBI कथित VIP की भूमिका और हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच करे। उनका कहना है कि जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति पर रोक लगाई जानी चाहिए। अब इस मामले में सबकी नजर CBI जांच और परिवार को मिलने वाले जवाबों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios