मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

आईटी इंजीनियर का शव फंदे से लटका मिला, आत्महत्या की आशंका; कारण अब तक स्पष्ट नहीं


सेक्टर-51 होशियारपुर में एक आईटी इंजीनियर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान बिहार के गया जिले निवासी 26 वर्षीय प्रियदर्शनी रंजन तिवारी के रूप में हुई है। वह नोएडा की एक आईटी कंपनी में इंजीनियर के तौर पर कार्यरत था और होशियारपुर में किराए के कमरे में रह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

शुक्रवार देर रात प्रियदर्शनी के दोस्तों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। आनन-फानन में दोस्तों ने उसे नीचे उतारा और गंभीर हालत में सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सेक्टर-49 थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित फ्रिजर में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके नोएडा पहुंचने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मृतक के कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस मृतक के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य निजी सामानों की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक समस्या या नौकरी से जुड़े दबाव में तो नहीं था।

दोस्तों और परिचितों से पूछताछ

पुलिस मृतक के साथ रहने वाले दोस्तों और अन्य परिचितों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios