25 ओवरलोड वाहनों की जांच, छह डंपर नियम तोड़ते मिले, 4.84 लाख रुपये का जुर्माना
Tags: ओवरलोड वाहनोंMediawali news, कानपुर
बिल्हौर ओवरलोड डंपरों की बढ़ती आवाजाही यातायात व्यवस्था पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने रविवार को सख्त अभियान चलाया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर राजस्व, परिवहन, खनन विभाग पुलिस की संयुक्त टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चला, कार्रवाई के दौरान छह डंपर नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिन पर कुल 4 लाख 84 हजार 720 रुपये का जुर्माना लगाया गया,रविवार तड़के शुरू अभियान का नेतृत्व एसडीएम मनीष कुमार ने किया। उनके साथ एआरटीओ कहकशा खातून, खनन अधिकारी आर.एस. नाथ, एसीपी सुभाष चंद्र पुलिस बल साथ मौजूद रहे। टीम ने बिल्हौर कस्बा, ककवन मार्ग मकनपुर-रसूलाबाद मार्ग पर बैरियर लगाकर सघन जांच की। कुल 25 वाहनों की जांच की गई, जिसमें छह डंपर ओवरलोडिंग खनन नियमों के उल्लंघन में संलिप्त पाए गए। सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम एवं खनन नियमावली के तहत कार्रवाई की गई।
कई चालक जांच से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेते नजर आए। हालांकि विभिन्न स्थानों पर तैनात टीमों ने कई वाहनों को जांच के दायरे में ले लिया।एसडीएम मनीष कुमार ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क सुरक्षा राजस्व हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा, जिससे जांच के बावजूद आवागमन प्रभावित नहीं हुआ। प्रशासन की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाया जाएगा।