मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 148 अंकों की फिसलन, निफ्टी 25,510 पर बंद

Tags:

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार शुरुआती बढ़त गंवाकर गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक एफआईआई (विदेशी निवेशकों) की लगातार बिकवाली और मेटल सेक्टर में कमजोरी के कारण लाल निशान पर रहे। बीएसई सेंसेक्स 148.14 अंक गिरकर 83,311.01 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी50 87.95 अंक टूटकर 25,509.70 पर आ गया। कारोबार के दौरान बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा कि, “एशियाई बाजारों में मजबूती के बावजूद, घरेलू बाजार में एफआईआई की बिकवाली और कमजोर पीएमआई आंकड़ों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।”

एशियन पेंट्स 4.76% की बढ़त के साथ सबसे बड़ा गेनर रहा। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.62%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.02%, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1%, और टीसीएस में 0.71% की बढ़त दर्ज की गई। मारुति सुजुकी ने भी 0.58% की मामूली बढ़त हासिल की। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन सबसे बड़ा लूजर रहा, जो 3.15% गिरा। इटर्नल में 2.44%, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 1.67%, बजाज फाइनेंस में 1.45%, और आईसीआईसीआई बैंक में 1.21% की गिरावट दर्ज की गई। केवल दो सेक्टर हरे निशान में रहे निफ्टी ऑटो (0.06%) और निफ्टी आईटी (0.18%)। बाकी सभी सेक्टरों में गिरावट देखी गई। निफ्टी मेटल 2.07%, मीडिया 2.54%, और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.98% टूटे।

एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे के अनुसार, “निफ्टी अपने 21 ईएमए से नीचे फिसल गया है, जिससे कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अगर इंडेक्स 25,450 के नीचे जाता है, तो गिरावट और बढ़ सकती है, लेकिन इस स्तर पर टिके रहने से रिकवरी की संभावना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios