नवंबर की खुदरा महंगाई में उछाल: सब्जियां, अंडे और मसालों ने बढ़ाया बोझ

Share your love

नई दिल्ली। नवंबर 2025 के लिए खुदरा महंगाई (Retail Inflation) के ताज़ा आंकड़े जारी हो गए हैं, और लंबे समय बाद महंगाई दर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अक्टूबर के 14 साल के निचले स्तर 0.25% के मुकाबले नवंबर में CPI आधारित महंगाई बढ़कर 0.71% हो गई। खाने-पीने की वस्तुओं में महंगाई बढ़ने का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

खाद्य महंगाई बढ़ोत्तरी ने बढ़ाई चिंता

मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स द्वारा जारी डेटा के अनुसार, सब्जियों, अंडे, मीट, मछली, मसालों और फ्यूल-लाइट की कीमतों में तेजी से खाने की महंगाई बढ़ी है।
अक्टूबर 2025 के मुकाबले खाद्य महंगाई में 111 बेसिस पॉइंट्स का उछाल दर्ज किया गया है।

CPI और CFPI के ताज़ा आंकड़े
  • नवंबर 2025 में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) बढ़कर 0.71% पर पहुंच गया।

  • अक्टूबर का CPI 0.25% था, जो अब तक का सबसे कम दर्ज रिकॉर्ड था।

  • नवंबर 2024 में रिटेल महंगाई 5.48% थी, जो पिछले महीने के 6.2% से कम थी।

  • ऑल इंडिया कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स (CFPI) के आधार पर साल-दर-साल फूड महंगाई -3.91% रही।

ग्रामीण क्षेत्र में महंगाई के आंकड़े

ग्रामीण इलाकों में भी नवंबर में महंगाई बढ़ी है।

  • ग्रामीण कुल महंगाई: 0.10% (अक्टूबर में -0.25%)

  • ग्रामीण फूड महंगाई: -4.05% (अक्टूबर में -4.85%)

अर्थात, ग्रामीण उपभोक्ताओं पर भी खाने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का सीधा असर दिखा।

शहरी इलाके: महंगाई का दबाव और बढ़ा

शहरी उपभोक्ताओं के लिए नवंबर का महीना और भारी रहा।

  • शहरी कुल महंगाई: 1.40% (अक्टूबर में 0.88%)

  • शहरी फूड महंगाई: -3.60% (अक्टूबर में -5.18%)

यानी शहरी क्षेत्रों में महंगाई का दबाव ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में अधिक बढ़ा है।

हाउसिंग सेक्टर की महंगाई स्थिर

हाउसिंग महंगाई में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया।

  • नवंबर 2025: 2.95%

  • अक्टूबर 2025: 2.96%

यह डेटा केवल शहरी सेक्टर पर आधारित है।

शिक्षा क्षेत्र की महंगाई में हल्की गिरावट

शिक्षा से जुड़ी सेवाओं की महंगाई दर में मामूली कमी आई है।

  • नवंबर 2025: 3.38%

  • अक्टूबर 2025: 3.54%

ग्रामीण और शहरी दोनों सेक्टरों को मिलाकर यह कुल एजुकेशन इन्फ्लेशन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us