Netflix–Warner Bros मेगा डील: 7.44 लाख करोड़ रुपए में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ बनाने वाली कंपनी खरीदेगा Netflix

Share your love

हॉलीवुड की दुनिया में एक बड़ी हलचल मच गई है। दुनिया की सबसे बड़ी पेड स्ट्रीमिंग सर्विस Netflix, अब ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’, ‘हैरी पॉटर’ और ‘डीसी कॉमिक्स’ जैसी सुपरहिट फ्रेंचाइजी के मालिक Warner Bros Discovery के स्टूडियो और स्ट्रीमिंग बिज़नेस को खरीदने जा रही है। यह अधिग्रहण करीब 82.7 अरब डॉलर (लगभग 7,44,095 करोड़ रुपये) में किया जाएगा। इस डील में कंपनी का कर्ज भी शामिल होगा।

क्या-क्या मिलेगा नेटफ्लिक्स को?

इस डील के बाद Netflix के पास Warner Bros की सभी प्रमुख फिल्म और शो फ्रेंचाइजी आ जाएँगी। Warner Bros Discovery अपनी केबल टीवी यूनिट—जैसे CNN, TNT और Discovery चैनल—को अलग रखेगी, जो एक अलग कंपनी के रूप में काम करेगी। इसका मतलब है कि Netflix केवल स्टूडियो + स्ट्रीमिंग बिज़नेस संभालेगा।

Netflix के अभी 30 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं, और यह अधिग्रहण उसके कंटेंट लाइब्रेरी को दुनिया में सबसे बड़ा बना देगा। इससे Netflix का हॉलीवुड पर प्रभाव और भी मजबूत हो जाएगा।

डील पर Netflix CEO का बयान

Netflix के CEO टेड सारंडोस ने कहा,
“दर्शकों के पास आज पहले से कहीं ज्यादा विकल्प हैं। हमें लगातार नवाचार करना होगा और उन कहानियों में निवेश करना होगा जो लोगों के लिए सबसे अधिक मायने रखती हैं। यह सौदा उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।”

उन्होंने यह भी कहा कि Warner Bros की फिल्में आगे भी थिएटर में रिलीज होती रहेंगी। यह Netflix के लिए खास है, क्योंकि अभी तक कंपनी थिएटर रिलीज मॉडल में बहुत बड़ा कदम नहीं उठाती थी।

नेटफ्लिक्स ने किन कंपनियों को पछाड़ा?

Warner Bros को खरीदने की दौड़ में Netflix, Comcast और Paramount शामिल थे।

  • Netflix ने करीब 28 डॉलर प्रति शेयर की पेशकश की थी।

  • Paramount–Skydance ने लगभग 24 डॉलर प्रति शेयर की बोली लगाई थी।

  • Comcast ने HBO Max और Studios के लिए बोली लगाई थी।

सबसे बड़ी और आकर्षक पेशकश करने के कारण यह डील Netflix के हाथ लगी।

हॉलीवुड में टेक कंपनियों का बढ़ता दबदबा

यह अधिग्रहण हॉलीवुड में टेक कंपनियों की बढ़ती ताकत का संकेत है। इससे पहले 2022 में Amazon ने James Bond और MGM Studios को 8.5 अरब डॉलर में खरीदा था।

अब Netflix द्वारा Warner Bros की खरीद से हॉलीवुड का भविष्य और ज्यादा टेक-ड्रिवन हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us