मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा : खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी

Tags: , ,

Kanpur News,
उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 9 से 18 फरवरी तक वृजेन्द्र स्वरूप पार्क (लॉन नं. 2) में आयोजित की जा रही है। 10 दिवसीय प्रदर्शनी में खादी, ग्रामोद्योग माटीकला से जुड़े कुल 105 स्टॉल लगाए गए,खादी बोर्ड, जिला उद्योग केंद्र स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद प्रदर्शित व विक्रय किए जा रहे। शुक्रवार को प्रदर्शनी में काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की। राजस्थान से आए “कुम्मावत नमकीन उद्योग” के स्टॉल पर भुजिया, मिक्स नमकीन और बेसन के गट्टे की खास मांग रही। वहीं “कल्पतरू सेवा संस्थान” के खादी वस्त्र भी आकर्षण का केंद्र बने।

देहरादून से आए व्यापारी की जूट से बनी लेडीज चप्पलें लोगों को खूब भा रही हैं। “सक्षम इंटरप्राइजेज” के स्टॉल पर ‘मॉम मसाले’ की बिक्री भी अच्छी रही। संचालिका अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि मसालों का निर्माण महिलाओं द्वारा किया जाता है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है। प्रतिदिन की तरह सुशील (शक्तिमान) एंड ग्रुप, कानपुर द्वारा खादी विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
14 फरवरी को सांस्कृतिक संध्या के तहत रिद्ध-सिद्ध म्यूजिक एकेडमी, लखनऊ की नीलू शुक्ला द्वारा लोकगीत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान अशोक कुमार शर्मा, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी; सुरेश गुप्ता, अध्यक्ष, ग्रामोद्योग महासंघ; मनोज पाठक; राजीव द्विवेदी; वरुण जौहरी; हरेंद्र निषाद; राकेश गुप्ता; राजेश कुमार एवं विवेक त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios